प्रथम टप्पे की जनगणना में जनता को साहकार्य करने का डॉ. जितेंद्र कटरे ने किया आह्वान
गोंदिया:- केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी समाज (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए स्वतंत्र कॉलम नहीं होने के कारण 19 मे 2026 को गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी विभाग द्वारा राष्ट्रपती के नाम तहसीलदार गोंदिया एवं जिलाधीश गोंदिया के माध्यम से ज्ञापन दिया गया तथा संपूर्ण जिले में ओबीसी समाज की जब तक जातीगत जनगणना नहीं होगी तब तक जनगणना में सहकार्य न करते हुये गांव गांव में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया । पश्चात गोंदिया के जिलाधिकारी ने इस घटना का संज्ञान लेकर जनगणना में जनता का सहकार्य नहीं होने से जनगणना में रुकावटें आने तथा ओबीसी समाज द्वारा ओबीसी समाज की जातिगत जनगणना के मांग की जानकारी राष्ट्रपती के निजी सचिव को दी है ।
2027 में जातिगत जनगणना किए जाने संबंधी मंत्रिमंडल का निर्णय होने का पत्र जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग को दिया है तथा 2027 के दूसरे टप्पे के जनगणना में ओबीसी समाज के लिए स्वतंत्र कलम के साथ जातनिहाय जनगणना करने का आश्वासन जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग को दिया है ।इसलिए प्रथम टप्पे के जनगणना में सहकार्य करने का आव्हान जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष डॉ. जितेंद्रकुमार कटरे ने किया है।
निवासी ऊपजिलाधिकारी तथा जनगणना अधिकारी बेहरे के साथ हुई बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरभाऊ वराडे जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष डॉ जितेंद्रकुमार कटरे जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डेमेंद्र रहांगडाले, जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग महासचिव जीवन शरणागत, जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग सचिव अजय रहांगडाले, गोरेगांव तालुका कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष नरेंद्र आदि उपस्थित थे
