गोंदिया, 01 अगस्त।
स्थानीय ग्राम कटांगीकला के होनहार खिलाड़ी लक्ष धीरज ठाकुर एवं कु. दिशिता राजू शहारे, प्रणय भारत गेडाम, अथर्व मंगेश मेश्राम, मयंक प्रवीण कुमार ओके, विशाल मेंढे, तेजस्वी ठाकूर इन खिलाडियो का चयन 24वीं जिला स्तरीय वुशु अजिंक्यपद प्रतियोगिता 2026–27 के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी जूनियर वेट कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गोंदिया जिले का प्रतिनिधित्व करने का प्रयास करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सभी खिलाड़ी पिछले दो वर्षों से निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ मार्शल आर्ट्स का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी लगन, कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास का ही परिणाम है कि आज उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पूजा अखिलेश सेठ, ग्राम कटांगीकला की सरपंच श्रीमती मोहिनी अविनाश वर्हाडे, ग्राम पंचायत सदस्य सदाशिव भाऊ वाघाड़े, खिलाड़ियों के पालकों, ग्रामवासियों, खेलप्रेमियों तथा प्रशिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
पांचो खिलाड़ियों को सेंसेई जनार्दन कुशराम द्वारा संचालित मार्शल आर्ट्स क्लास, कटांगीकला (जिला गोंदिया) में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेंसेई जनार्दन कुशराम ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर भी गोंदिया जिले का नाम गौरवान्वित करें!
