स्वास्थ्य, शिक्षा, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों के लिए सतत कार्य करें:- महेंद्र सिंह लोधी
गोंदिया :- लोधी समाज गोंदिया द्वारा अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक, रिंग रोड गोंदिया में संयुक्त जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न पूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की 135वीं जयंती तथा सत्यशोधक समाज के संस्थापक, महिला शिक्षा के प्रणेता एवं सती प्रथा जैसी कुरीतियों के विरोधी महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
लोधी समाज सदैव महापुरुषों के सम्मान में अग्रणी रहा है और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बना है। वर्ष 2016 में इंजीनियर राजीव ठकरेले के नेतृत्व में समाज ने अपने अधिकारों के लिए दिल्ली तक आंदोलन भी किया था।
समाज का मानना है कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों के माध्यम से ही समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। इसी उद्देश्य से समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में यह संयुक्त जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह लोधी, ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ लोधी, ओबीसी महासभा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राजीव ठकरेले, पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़, ओबीसी कृति समिति के कार्याध्यक्ष अमर वराड़े, पूर्व जिला परिषद सभापति रमेश अंबुले, जितेश राणे, पप्पू पटले, नगर परिषद की पूर्व सभापति मैतुलाबाई बिसेन, पूर्व सभापति एवं पार्षद बंटी भाऊ पंचबुद्धे, पार्षद सुनील भरने, पार्षद राज शुक्ला, उपसरपंच पंकज मडामे, जिला अध्यक्ष अशोक जी नागपुरे, वरिष्ठ समाजसेवी उमाप्रसाद उपवंशी, युवराज बिरनवार, नाना दमाहे, मंडिया सर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन लोधी समाज गोंदिया शहर समिति तथा लोधी क्षत्राणी संगठन गोंदिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विवेक मस्करे, सुनील नागपुरे, अरुण उपवंशी, निकेश चिखलोंढे, पृथ्वीराज दसरे, प्रवीण धामडे, शुभम नागपुरे सहित क्षत्राणी संगठन की सुनीता विवेक मस्करे, शीला शिव नागपुरे, डॉ. प्रीति आशीष सिंह नागपुरे, तारा कामेश्वर चिखलोंढे, नीता नरेश लिल्हारे, पूनम सतीश नागपुरे, रोशनी संतोष उपवंशी, सरस्वती बाई नागपुरे, शानु राजीव ठकरेले आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम की प्रस्तावना अवंतीबाई लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव नागपुरे ने रखी तथा आभार प्रदर्शन खेमलाल माहुले जी द्वारा किया।
