तिरोड़ा में भीषण सड़क हादसा, महिला व बालक की मौत; पति घायल

 

तिरोड़ा (प्रतिनिधि) :-  सुकड़ी नाका क्षेत्र में गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4:45 बजे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला और एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चालक को हल्की चोटें आई हैं।

मृतकों की पहचान हंसलता चौधरी (35 वर्ष) एवं तन्मय चौधरी (9 वर्ष) निवासी कासा (काटी-बिरसोला) के रूप में हुई है। वे मोटरसाइकिल क्रमांक MH35 AV 4102 पर सवार थे। मोटरसाइकिल चालक कमाउस धर्मदास चौधरी को इस दुर्घटना में ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और बालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद टिप्पर चालक वाहन सहित फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। फरार टिप्पर और चालक की तलाश जारी है तथा मामले की जांच तिरोड़ा पुलिस कर रही है।

Leave a Comment