शुभकामनाओं के लिए संसद राजेंद्र जैन ने माना आभार
गोंदिया: राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में माननीय राजेंद्र जैन का प्रथम बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय, एकोडी में आगमन हुआ। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका शाल एवं श्रीफल भेंट कर सत्कार किया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद राजेंद्र जैन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सदिच्छा भेंट कर संगठन की मजबूती, क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सभी के स्नेह, विश्वास एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश कटरे, जिल्हा परिषद सदस्या अश्विनीताई पटले, पूर्व सरपंच रविकुमार पटले, सरपंच द्वारका साठवने, ग्राम पंचायत सदस्य नामदेव बिसेन, डॉ. किशोर पारधी तथा ग्राम पंचायत सदस्य दीपक रिणायत, संजय बावनकर, जित्तु कनोजे, मयूर रिणायत, सोनू टेंभेकर, भरत परिहार, मोनू पठान, प्रशांत मिश्रा, आरिफ़ भाई पठान, विनोद दुदबर्वे, छगन बिरनवार, गोलू असाठी, लंकेश पटले, राजेश सरोदे, इजु तेले, नरेश असाठी, दुर्गेश बिहार, गोविंद लिचड़े तथा पत्रकार राजेशकुमार तायवाडे सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
