ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

जमीन के बदले जमीन की मांग, रेलवे प्रशासन की मनमानी के खिलाफ किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे

गोंदिया:-  किसान जमीन बचाओ संघर्ष कृति समिति के नेतृत्व में ग्राम काटी, बिरसोला और कन्हारटोला के किसानों ने अपनी जमीनों व अन्य समस्याओं को लेकर शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय, गोंदिया का रुख किया। किसानों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन की मनमानी के कारण उनकी जमीनें प्रभावित हो रही हैं, जिससे वे भूमिहीन होने की कगार पर हैं।

किसानों ने अधिकारियों से जोरदार गुहार लगाई कि जमीन के बदले उन्हें वैकल्पिक जमीन दी जाए, ताकि कोई भी किसान भूमिहीन न हो। उन्होंने अपनी समस्याओं का विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। इस मौके पर बसपा युवा नेता सोमेन्द्र डाहाट, बसपा पार्षद इंजी. स्नेहा ताई गढ़पायले तथा कामगार नेता छोटू भाऊ बोरकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

किसानों की बात ध्यानपूर्वक सुनने के बाद माननीय एसडीएम महोदय ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं 28 जुलाई को शाम 5:00 बजे काटी-बिरसोला पहुंचेंगे और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। इस दौरान कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Comment